WhatsApp Icon

Latest Updates पाने के लिए Join करें

हमारे नए आर्टिकल्स और महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने के लिए आप हमारे आधिकारिक ग्रुप या चैनल से जुड़ सकते हैं।

UP Mahila 50000 Yojana : सरकार महिलाओं को देगी ₹50,000 ! जानिए कब मिलेगी पहली किस्त

उत्तर प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए up mahila 50 000 yojana सामने आ रही है. यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ₹50,000 तक की बड़ी वित्तीय सहायता भेजने के एक विशेष प्रस्ताव पर मंथन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, इस UP Govt ₹50000 Cash Transfer Scheme for Women के तहत मिलने वाली कुल ₹50,000 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किस्तों में दी जाएगी | योजना के ड्राफ्ट के मुताबिक, चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ही योग्य लाभार्थी महिलाओं के खाते में ₹20,000 की पहली किस्त ट्रांसफर की जा सकती है.

UP Mahila 50000 Yojana

इसके बाद, यदि राज्य में भाजपा की सरकार दोबारा चुनकर वापस आती है, तो बाकी बचे ₹30,000 को ₹10-10 हजार की तीन अलग-अलग किस्तों में महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको up mahila 50,000 yojana से जुड़ी हर एक बारीक और विस्तृत जानकारी पात्रता मानदंड, किन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी और लाभ कैसे मिलेगा. इस योजना की समझने के लिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक ज़रूर पढ़ें।

उत्तर प्रदेश महिला ₹50000 योजना

योजना का नामUP Govt ₹50,000 Scheme for Women 2026-27
किसके द्वारा विचारित है?मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश सरकार
मुख्य लाभार्थीराज्य की गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल श्रेणी की महिलाएं
कुल सहायता राशि₹50,000 (किस्तों में)
पहली किस्त (Pre-Poll)₹20,000 (चुनाव से ठीक पहले)
आवेदन का माध्यमआधिकारिक घोषणा के बाद ऑनलाइन/ऑफलाइन
योजना का स्टेटसकैबिनेट स्तर पर मंथन जारी (प्रस्तावित)
आधिकारिक वेबसाइटUP Government Official Portal

यूपी महिला ₹50,000 योजना का मुख्य उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोची जा रही इस बड़ी कल्याणकारी योजना के पीछे मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण महिलाओं को पुरुषों पर या किसी अन्य पर आर्थिक रूप से निर्भर न रहना पड़े। स्वरोजगार को बढ़ावा इस ₹50,000 की वित्तीय मदद का उपयोग करके महिलाएं छोटा-मोटा घरेलू उद्योग, सिलाई-कढ़ाई की दुकान, डेयरी या किराना बिजनेस शुरू कर सकें।

आर्थिक मजबूती मध्य प्रदेश की ‘लाड़ली बहना योजना’, महाराष्ट्र की ‘माझी लाड़की बहिन योजना’ और झारखंड की ‘मैया सम्मान योजना’ की भारी सफलता के बाद यूपी सरकार भी सीधे कैश ट्रांसफर के जरिए महिला वोटर्स को एक बड़ा तोहफा देना चाहती है।

UP me Mahilao Ko 50000 Kaise Milega सहायता राशि का वितरण

सरकारी सूत्रों और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस योजना को कुल 4 किस्तों में विभाजित करके सीधे महिलाओं के आधार लिंक बैंक अकाउंट (DBT) में भेजा जाएगा:

  1. पहली किस्त चुनाव की घोषणा होने से पहले ही पात्र महिलाओं को ₹20,000 की एकमुश्त सहायता मिलेगी, ताकि वे अपना काम शुरू कर सकें।
  2. दूसरी किस्त नई सरकार के गठन के बाद ₹10,000 की अगली किस्त दी जाएगी।
  3. तीसरी किस्त इसके बाद अगले चरण में पुनः ₹10,000 ट्रांसफर किए जाएंगे।
  4. चौथी किस्त अंत में ₹10,000 की आखिरी किस्त देकर कुल ₹50,000 की सहायता को पूरा किया जाएगा।

UP Mahila ₹50,000 Yojana के लिए पात्रता

चूंकि यह UP Mahila ₹50,000 Yojana अभी प्रस्ताव के चरण में है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक निम्नलिखित पात्रता नियमों को लागू किया जा सकता है:

  • आवेदिका महिला मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश (UP) की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • परिवार की कुल वार्षिक आय ₹1 लाख से ₹1.20 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए (आय सीमा पर अंतिम निर्णय होना बाकी है)।
  • योजना का मुख्य फोकस गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अत्यंत पिछड़े वर्ग की महिलाओं पर रहेगा।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही कोई आयकर दाता (Income Tax Payee) होना चाहिए।

यूपी महिला ₹50,000 योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

up me 50000 mahila yojana के आधिकारिक रूप से लागू होने पर आवेदन के समय महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:

  • आधार कार्ड
  • उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो और चालू मोबाइल नंबर

यूपी महिला ₹50,000 योजना वर्तमान स्थिति

यह up mahila 50,000 yojana अभी उत्तर प्रदेश सरकार के महिला कल्याण विभाग और कैबिनेट स्तर पर केवल एक विचार और विचाराधीन प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अभी तक इस योजना की कोई भी आधिकारिक घोषणा (Official Announcement) नहीं की गई है और न ही इसके लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू हुआ है.

किसी भी वेबसाइट पर चल रहे “फॉर्म भरने” या “रजिस्ट्रेशन लिंक” के बहकावे में न आएं और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें. जैसे ही उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा इस योजना को आधिकारिक मंजूरी दी जाएगी और इसका शासनादेश जारी होगा, हम आपको इसकी पूरी जानकारी और डायरेक्ट अप्लाई लिंक यहाँ तुरंत अपडेट कर देंगे।

Quick Links 👇

यूपी महिला ₹50,000 योजना Apply Online
उज्ज्वला योजना नए फॉर्म शुरूफॉर्म भरे
महिलाओं के लिए फ्री सिलाई मशीन और ₹15000यहां से भर फॉर्म
Official UP Government WebsiteClick Here

इसे भी पढ़ें: श्रम कार्ड वालों के खाते में अक्टूबर में भेजे गए ₹1000 चेक करें पेमेंट

WhatsApp Group Join Us
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “UP Mahila 50000 Yojana : सरकार महिलाओं को देगी ₹50,000 ! जानिए कब मिलेगी पहली किस्त”

Leave a Comment