WhatsApp Icon

Latest Updates पाने के लिए Join करें

हमारे नए आर्टिकल्स और महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने के लिए आप हमारे आधिकारिक ग्रुप या चैनल से जुड़ सकते हैं।

Ambedkar DBT Voucher Yojana 2026: छात्रों को सरकार देगी ₹2,000 महीना, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

Ambedkar DBT Voucher Yojana 2026: यदि आप भी राजस्थान राज्य के एक छात्र हैं और अपने घर या गांव से दूर किसी दूसरे शहर के सरकारी कॉलेज में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है.

अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण या पिछड़े क्षेत्रों के होनहार छात्र बड़े शहरों या जिला मुख्यालयों में बेहतर शिक्षा के लिए दाखिला तो ले लेते हैं, लेकिन वहां रहने, भोजन और बिजली-पानी का खर्च उठाना उनके गरीब परिवारों के लिए काफी कठिन हो जाता है। इसी गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना आवेदन मांगे हैं.

Ambedkar DBT Voucher Yojana 2026

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2026

इस अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के ऑनलाइन फॉर्म 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और बिना किसी विलंब के आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. यदि आप भी एक रेगुलर छात्र हैं और इस योजना का लाभ उठाकर सालाना ₹20,000 की आर्थिक मदद पाना चाहते हैं, तो आपको अंतिम तिथि से पहले Rajasthan SSO Portal के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा.

इस विस्तृत लेख में हम आपको अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी जैसे कि आवश्यक पात्रता मानदंड, जरूरी दस्तावेज, वर्गवार सीटों का विवरण तथा स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी विधि विस्तार से प्रदान कर रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Ambedkar DBT Voucher Yojana 2026

योजना नामअम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना
किसने शुरू कीराजस्थान सरकार
डिपार्मेंटडिपार्मेंट आफ सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट राजस्थान
वर्ष2026 – 2027
सहायता राशि₹2,000 Per Month (Max ₹20,000 Per Year)
समय सीमा10 Months per Academic Year (Up to 5 Years)
Total Beneficiary Seats5,000 Regular Government College Students
अप्लाई का तरीकाOnline via SSO Portal (एसएसओ पोर्टल)
आवेदन की तारीख15 October 2026
लास्ट डेट30 November 2026
आधिकारिक वेबसाइटsje.rajasthan.gov.in

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत श्रेणीवार सीटों का विभाजन

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना कुल 5,000 नियमित छात्रों को मेरिट पर लाभ मिलता है, जिसमें सीटों की जानकारी नीचे इस प्रकार दी गई है:

  • SC 1,500 सीटें
  • ST 1,500 सीटें
  • OBC 750 सीटें
  • MBC 750 सीटें
  • EWS 500 सीटें

सीटों का आवंटन कुछ इसी प्रकार से होना है, इसलिए सीटों को ध्यान में रखते हुए आप सभी अपना-अपना आवेदन फार्म भरे.

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना मुख्य पात्रता

इस योजना में फॉर्म भरने के लिए अपना निम्नलिखित पात्रता और योग्यता होनी चाहिए, इसी पात्रता और योग्यता को ध्यान में रखकर अपना फार्म भरे.

  • राजस्थान के मूल निवासी, केवल राजकीय महाविद्यालयों में नियमित और कला, विज्ञान या वाणिज्य संकाय के छात्र.
  • आय सीमा SC/ST/MBC हेतु ₹2.50 लाख, OBC हेतु ₹1.50 लाख, और EWS हेतु ₹1.00 लाख वार्षिक तक.
  • छात्र किराए पर रहता हो (हॉस्टल वाले अपात्र).

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना आवश्यक दस्तावेज

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवास, जाति व आय प्रमाण पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, पिछली मार्कशीट, रेंट एग्रीमेंट और बैंक विवरण.

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अब बात कर ले की अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना में आवेदन फॉर्म ऑनलाइन आपको किस प्रकार भरना है इसके लिए हमने नीचे जानकारी दी हुई है.

  1. सबसे पहले आप सभी छात्रों को राजस्थान के SSO पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करें.
  2. इसके बाद पोर्टल पर “SJMS SMS” ऐप चुनें और DBT Voucher Yojana का चयन करें.
  3. जन आधार दर्ज कर प्रोफाइल बनाएं और फॉर्म में सभी जानकारी भरें.
  4. दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें.

जब आपका आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाए उसके बाद सबमिट करने से पहले उसे एक बार चेक कर ले चेक करने के बाद ही फाइनल सबमिट करें तभी आपको योजना का लाभ मिल पाएगा.

FAQ’s

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत कुल कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

इस योजना के तहत चयनित छात्रों को रहने और खाने-पीने के खर्च के लिए ₹2,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि एक शैक्षणिक सत्र में अधिकतम 10 महीने (यानी सालाना कुल ₹20,000) तक मिलती है।

क्या प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी इस योजना के पात्र हैं?

नहीं, यह योजना केवल राजकीय महाविद्यालयों (Government Colleges) में नियमित (Regular) रूप से पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए ही मान्य है। प्राइवेट या नॉन-कॉलेजियेट (Private/Distance) छात्र इसके पात्र नहीं हैं।

जो छात्र सरकारी या कॉलेज हॉस्टल में रहते हैं, क्या उन्हें भी लाभ मिलेगा?

नहीं, जो छात्र पहले से ही किसी सरकारी या कॉलेज के छात्रावास (Hostel) में रह रहे हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। यह योजना केवल उन छात्रों के लिए है जो किराए के कमरे (Rented Room) या पेइंग गेस्ट (PG) में रहते हैं।

WhatsApp Group Join Us
Telegram Group Join Now

Leave a Comment