WhatsApp Icon

Latest Updates पाने के लिए Join करें

हमारे नए आर्टिकल्स और महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने के लिए आप हमारे आधिकारिक ग्रुप या चैनल से जुड़ सकते हैं।

PM Ujjwala Yojana 3.0: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत मिल रहा फ्री गैस कनेक्शन और ₹300 सब्सिडी

केंद्र सरकार की तरफ से आपके लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश की सभी गरीब व वंचित वर्ग की महिलाओं को चूल्हे के धुएँ से मुक्ति दिलाने और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत नए मुफ्त गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया को तेजी से शुरू कर दिया गया है.

उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत, सरकार द्वारा देश भर की लाखों पात्र महिलाओं को पूरी तरह से निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है. आपको बता दें कि इस योजना के तहत न केवल आपको नया गैस कनेक्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा, बल्कि इसके साथ पहली गैस रिफिलिंग (14.2 किलोग्राम का भरा हुआ सिलेंडर) और एक डबल बर्नर वाला गैस चूल्हा (Stove) भी भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से मुफ्त प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा, लाभार्थियों को आगे के सिलेंडरों पर ₹300 प्रति सिलेंडर की सीधी सब्सिडी भी सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है.

PM Ujjwala Yojana 3.0

इस आर्टिकल में हम आपको उज्ज्वला योजना 3.0 से जुड़ी पूरी विस्तृत जानकारी जैसे आवश्यक पात्रता (Eligibility Criteria), महत्वपूर्ण दस्तावेज , योजना के तहत मिलने वाले नकद लाभ और घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप प्रदान करेंगे। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाकर पढ़ें, क्योंकि इसके क्विक लिंक्स (Quick Links) भी हमने नीचे सारणी में दिए हैं.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0

योजना का नामप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 (PMUY 3.0)
शुरुआतकर्ताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार
मंत्रालयपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार
लाभार्थीदेश के गरीब और वंचित परिवारों की वयस्क महिलाएं
मुख्य लाभफ्री गैस कनेक्शन + पहला सिलेंडर फ्री + फ्री चूल्हा + ₹300 सब्सिडी
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (Online Mode) एवं ऑफलाइन (गैस एजेंसी द्वारा)
आधिकारिक वेबसाइटPMUY Official Portal

उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत मिलने वाली नकद सहायता

जब आप इस योजना के तहत नए कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं, तो भारत सरकार प्रति कनेक्शन ₹1,600 की वित्तीय सहायता तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को देती है, जिसके कारण आपको निम्नलिखित चीजें मुफ्त मिलती हैं:

  • 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए ₹1,700 या 5 किलोग्राम के लिए ₹950 का शुल्क माफ.
  • ₹150 का रेगुलेटर बिल्कुल फ्री.
  • ₹100 की सुरक्षा पाइप मुफ्त.
  • ₹25 की ब्लू बुक फ्री.
  • ₹75 का इंस्टॉलेशन चार्ज भी पूरी तरह माफ.
  • योजना के तहत पहली बार गैस भरा हुआ सिलेंडर और गैस स्टोव भी लाभार्थी को मुफ्त दिया जाता है.

PM Ujjwala Yojana 3.0 के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदिका को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

  1. आवेदन करने वाली केवल वयस्क महिला (उम्र कम से कम 18 वर्ष) होनी चाहिए.
  2. आवेदिका के घर में किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए.
  3. महिला किसी गरीब परिवार से हो या एससी (SC), एसटी (ST), प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) लाभार्थी, अंत्योदय अन्न योजना (AAY), या अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC) के अंतर्गत आती हो.
  4. प्रवासी (Migrant) गरीब परिवारों के लिए निवास प्रमाण पत्र के बिना भी केवल स्व-घोषणा पत्र के आधार पर आवेदन करने की विशेष सुविधा दी गई है.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card – केवाईसी के लिए अनिवार्य)
  • राशन कार्ड (Ration Card – परिवार के सदस्यों के नाम सत्यापन के लिए)
  • बैंक खाता पासबुक (आधार से लिंक और डीबीटी चालू होना चाहिए)
  • आवेदिका का पासपोर्ट साइज फोटो
  • प्रवासी होने की स्थिति में स्व-घोषणा पत्र (Annexure-1)

PM Ujjwala Yojana 3.0 Online Apply – उज्ज्वला योजना 3.0 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन उज्ज्वला योजना 3.0 ऑनलाइन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट PMUY Official Portal पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको दाहिनी ओर “Apply for New Ujjwala 2.0 / 3.0 Connection“ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने तीन मुख्य गैस कंपनियों के नाम आएंगे — Indane, Bharat Gas और HP Gas. अपनी नजदीकी सर्वश्रेष्ठ गैस एजेंसी कंपनी के सामने दिए गए “Click Here to Apply” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद संबंधित कंपनी का नया पेज खुलेगा, वहां “Ujjwala 3.0 / 2.0 New Connection” के विकल्प को सिलेक्ट करें और डिक्लेरेशन को एक्सेप्ट करें.
  • अपने राज्य (State), जिला (District) और नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर (Distributor) का चयन करके आगे बढ़ें.
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • आपके सामने मुख्य Application Form खुल जाएगा। इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर और बैंक खाता विवरण सही-सही दर्ज करें.
  • अपने आवश्यक दस्तावेजों (आधार, राशन कार्ड, फोटो) को स्कैन करके निर्धारित साइज में अपलोड करें.

पूरे फॉर्म को एक बार पुनः जांच लें और अंत में “Submit” बटन पर क्लिक कर दें. आपको एक Application Reference Number प्राप्त होगा, जिसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

आवेदन सबमिट होने के बाद संबंधित गैस एजेंसी द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच (Verification) की जाएगी। पात्रता सही पाए जाने पर एजेंसी द्वारा आपको सूचित किया जाएगा, जिसके बाद आप अपनी गैस पासबुक, भरा हुआ सिलेंडर और चूल्हा बिल्कुल मुफ्त प्राप्त कर सकती हैं.

Quick Links👇

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 Online Apply
Ujjwala 3.0 / 2.0 New ConnectionClick Here to Apply

Also Read: दिवाली पर Free LPG Gas सिलेंडर 2026 उज्ज्वला योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर यहाँ देखें पात्रता और प्रक्रिया!

WhatsApp Group Join Us
Telegram Group Join Now

Leave a Comment