WhatsApp Icon

Latest Updates पाने के लिए Join करें

हमारे नए आर्टिकल्स और महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने के लिए आप हमारे आधिकारिक ग्रुप या चैनल से जुड़ सकते हैं।

Central Level OBC Certificate Kaise Banaye Online सेंट्रल लेवल वाला OBC सर्टिफिकेट कैसे बनायें ऑनलाइन? जानें पूरी प्रक्रिया!

Central Level OBC Certificate Kaise Banaye Online: यदि आप भी एक छात्र या नौकरी की तलाश कर रहे युवा हैं और केंद्र सरकार (Central Government) की नौकरियों जैसे SSC, Railway, UPSC, Banking या केंद्रीय विश्वविद्यालयों (IIT, NIT, DU) में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज की आवश्यकता होती है। इसे Central Level OBC Certificate (OBC-NCL) कहा जाता है। कई बार उम्मीदवार राज्य स्तर का OBC Certificate पत्र बनवा लेते हैं, लेकिन केंद्रीय भर्तियों और परीक्षाओं में आरक्षण (Reservation) का लाभ लेने के लिए केवल केंद्र सरकार के प्रारूप वाला सर्टिफिकेट ही मान्य होता है।

अक्सर युवाओं को इस बात की सही जानकारी नहीं होती है कि राज्य स्तर (State Level) और केंद्र स्तर (Central Level) के ओबीसी सर्टिफिकेट में क्या अंतर है और इसे घर बैठे कैसे बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब आपको किसी सरकारी दफ्तर या तहसील के चक्कर काटने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। आप अपने राज्य के आधिकारिक ई-डिस्ट्रिक्ट (e-District) या सर्विस प्लस (Service Plus) पोर्टल के माध्यम से बेहद आसान तरीके से Central Level OBC Certificate Online Apply कर सकते हैं।

Central Level OBC Certificate Kaise Banaye Online

इस आर्टिकल में हम आपको Central Level OBC Certificate Kaise Banaye Online 2026 की पूरी ए-टू-जेड (A to Z) जानकारी बहुत ही सरल भाषा में देंगे। हम आपको बताएंगे कि केंद्रीय ओबीसी सर्टिफिकेट क्या होता है, इसके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज (Documents) लगेंगे और आप स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं।

Central Level OBC Certificate Online 2026 : Overview

Article TypeCentral Level OBC Certificate Online Apply
Certificate Nameकेंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / नॉन-क्रीमी लेयर (NCL) सर्टिफिकेट
Beneficiaryकेंद्र सरकार की नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 27% आरक्षण का लाभ चाहने वाले ओबीसी अभ्यर्थी
Apply Modeऑनलाइन (Online Mode)
नोडल विभागसंबंधित राज्य का राजस्व/सामान्य प्रशासन विभाग (जैसे- बिहार में RTPS, यूपी में e-District)
आय सीमा (NCL के लिए)परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए
Official Websiteअपने राज्य का National Government Services Portal /

State OBC और Central OBC सर्टिफिकेट में मुख्य अंतर क्या है?

Central Level OBC Certificate Online Apply करने से पहले आपको इन दोनों के बीच का अंतर समझना बेहद जरूरी है:

  • State OBC Certificate यह आपके राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है और इसकी वैधता केवल राज्य सरकार की नौकरियों और राज्य के स्कूलों/कॉलेजों तक ही सीमित होती है।
  • Central OBC Certificate यह केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप (Format) में जारी किया जाता है। यदि आपकी जाति National Commission for Backward Classes (NCBC) की केंद्रीय सूची में शामिल है, तभी आप इसके पात्र होते हैं। यह केंद्र सरकार की सभी नौकरियों (जैसे SSC, IAS, IBPS, NTPC) और केंद्रीय संस्थानों में 27% आरक्षण और आयु सीमा में छूट के लिए अनिवार्य है.

Also Read:

सेंट्रल लेवल ओबीसी सर्टिफिकेट के लिए पात्रता

  1. आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए.
  2. आवेदक की जाति केंद्र सरकार की OBC Central List में सूचीबद्ध होनी चाहिए.
  3. आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय (सकल वार्षिक आय) ₹8 लाख या उससे कम होनी चाहिए। यदि आय ₹8 लाख से अधिक है, तो उन्हें क्रीमी लेयर (Creamy Layer) माना जाएगा और वे आरक्षण के पात्र नहीं होंगे.
  4. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपके पास पहले से राज्य स्तर का जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है.

Central Level OBC Certificate आवश्यक दस्तावेज (Required Documents List)

Central Level OBC Certificate ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:

  • आवेदक का आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • राज्य स्तर का जाति प्रमाण पत्र (State Caste Certificate)
  • नवीनतम आय प्रमाण पत्र (Current Income Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile/Residence Certificate)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photograph)
  • स्वयं का शपथ पत्र (Self Declaration Form / Affidavit)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

Central Level OBC Certificate Kaise Banaye Online – सेंट्रल लेवल वाला OBC सर्टिफिकेट कैसे बनायें

केंद्रीय स्तर का ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया अलग-अलग राज्यों के पोर्टल (जैसे बिहार के लिए RTPS और अन्य राज्यों के लिए e-District) पर लगभग समान होती है। यहाँ हम आपको इसके मुख्य स्टेप्स बता रहे हैं:

  • सबसे पहले अपने राज्य के लोक सेवाओं के अधिकार पोर्टल (जैसे UP के लिए ServiceOnline Uttar Pradesh या राष्ट्रीय सेवा पोर्टल National Government Services Portal) पर जाएं.
  • यदि आप पोर्टल पर नए हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करके अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बना लें, फिर पोर्टल में Login करें.
  • लॉगिन करने के बाद “Apply for Services” के विकल्प पर जाएं। वहां “सामान्य प्रशासन विभाग” (General Administration Department) पर क्लिक करें.
  • वहां आपको कई विकल्प दिखेंगे, आपको “Issuance of OBC (Non-Creamy Layer) Certificate for Central Government Purpose” (केंद्र सरकार के प्रयोजनार्थ अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र का चयन करना होगा. इसके बाद इसे “अंचल स्तर” (Block Level / Tehsildar Level) पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने एक विस्तृत एप्लीकेशन फॉर्म (Application Form) खुलेगा। इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, राज्य स्तर के जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र का नंबर, अपनी जाति और माता-पिता के व्यवसाय का विवरण बिल्कुल सही-सही भरें.
  • फॉर्म भरने के बाद “Attach Annexure” पर क्लिक करें। यहाँ अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राज्य का जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र और स्व-शपथ पत्र (Self Declaration) को पीडीएफ या जेपेग फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को एक बार अच्छे से जांच लें (Preview) और सब कुछ सही होने पर “Submit” बटन पर क्लिक कर दें. आपको एक Acknowledgement Receipt (पावती रसीद) मिलेगी, जिसमें आपका आवेदन नंबर दर्ज होगा। इसे प्रिंट करके सुरक्षित रख लें.

आवेदन करने के लगभग 10 से 15 कार्य दिवसों के भीतर आपका Central Level OBC Certificate बनकर तैयार हो जाता है, जिसे आप इसी पोर्टल पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर के जरिए ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

Important Links

Online ApplyClick Here
Status CheckClick Here
Official WebsiteClick Here
Download CertificateClick Here

Central Level OBC Certificate: Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. क्या राज्य स्तर का OBC सर्टिफिकेट केंद्र सरकार की नौकरियों में मान्य होता है?

बिल्कुल नहीं। राज्य स्तर (State Level) का ओबीसी प्रमाण पत्र केवल आपके गृह राज्य की नौकरियों और राज्य स्तरीय कॉलेजों में ही मान्य होता है। केंद्र सरकार की नौकरियों (जैसे- SSC, UPSC, Railway, Bank) और केंद्रीय संस्थानों (IIT, AIIMS, DU) में आरक्षण का लाभ लेने के लिए आपके पास Central Format वाला OBC-NCL Certificate होना अनिवार्य है।

Q2. सेंट्रल लेवल ओबीसी सर्टिफिकेट (OBC-NCL) की वैधता (Validity) कितने समय की होती है?

केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, सेंट्रल ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर (OBC-NCL) सर्टिफिकेट की वैधता 01 वित्तीय वर्ष (Financial Year) के लिए होती है। चूंकि यह वित्तीय आय (Income) पर आधारित होता है, इसलिए इसे हर साल अप्रैल के बाद नए वित्तीय वर्ष के आय प्रमाण पत्र के साथ अपडेट या रिन्यू कराना पड़ता है।

WhatsApp Group Join Us
Telegram Group Join Now

Leave a Comment