Azim Premji Scholarship 2026: छात्रों को ₹30,000 सालाना स्कॉलरशिप, पात्रता, Last Date और Status Check, यहाँ से देखें पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Us
Telegram Group Join Now

Azim Premji Scholarship 2026: क्या आप भी एक छात्रा हैं और 12वीं कक्षा पास करने के बाद अपनी कॉलेज की पढ़ाई (Graduation/Diploma) के लिए वित्तीय सहायता की तलाश में हैं? यदि हाँ, तो देश के दिग्गज उद्योगपति और परोपकारी अज़ीम प्रेमजी की संस्था Azim Premji Foundation की ओर से आपके लिए एक बेहतरीन स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है. इस कल्याणकारी योजना के तहत देश की होनहार और वंचित पृष्ठभूमि से आने वाली बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए ₹30,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, जो पूरे कोर्स के दौरान मिलती रहेगी.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की उन आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर बेटियों की मदद करना है जो पैसों की कमी के कारण कॉलेज की पढ़ाई छोड़ देती हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि Azim Premji Scholarship Program 2026-27 के तहत आवेदन करने के लिए कोई न्यूनतम अंक (Merit Cutoff), जाति या पारिवारिक आय की कोई तय सीमा नहीं रखी गई है. यदि आप सिर्फ सरकारी स्कूल से पढ़कर रेगुलर कॉलेज में एडमिशन ले चुकी हैं, तो आप इस बड़ी राहत का लाभ उठा सकती हैं.

Azim Premji Scholarship 2026

यदि आप इस योजना का पूर्व में लाभ उठा चुकी हैं या नए सत्र के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो आपको महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना होगा। पुराने बैच (2024 व 2025 कोहोर्ट) के लिए स्कॉलरशिप रिन्यूअल (Renewal) की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई है. वहीं नए आवेदनों के लिए राउंड 2 की ऑनलाइन प्रक्रिया 10 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक चलेगी. इस आर्टिकल में हम आपको Azim Premji Scholarship 2026 की पात्रता (Eligibility), आवश्यक दस्तावेज (Documents), लॉगिन (Login) और पेमेंट स्टेटस चेक (Status Check) करने की पूरी विस्तृत जानकारी (Full Details) प्रदान करेंगे।

Azim Premji Scholarship 2026-27: Overview

Scholarship NameAzim Premji Scholarship (Cohort 2026, Session 2026-27)
Offered ByAzim Premji Foundation
BeneficiariesOnly Girl Students (First Undergraduate/Diploma Degree)
Scholarship Amount₹30,000 Per Year (Up to ₹1.5 Lakh for full course)
Application Fee₹0/- (Absolutely Free)
Age / Income / Merit LimitNo Age Limit, No Merit Cutoff, No Income Bar
Renewal Last Date (Batch 1)30 October 2026
New Application (Round 2)10 January 2027 to 31 January 2027
Application & Login ModeOnline via Azim Premji Foundation Portal

Azim Premji स्कॉलरशिप 2026 क्या है?

Azim Premji Foundation द्वारा संचालित यह छात्रवृत्ति देश की लड़कियों में उच्च शिक्षा की समानता और गुणवत्ता को बढ़ावा देने की एक अनूठी पहल है. इसके तहत चयनित छात्राओं को उनके प्रथम स्नातक (Undergraduate Degree) या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि (2 से 5 वर्ष) के लिए सालाना ₹30,000 दिए जाते हैं. यह राशि दो किस्तों (₹15,000 + ₹15,000) में सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. छात्राएं इस पैसे का उपयोग कॉलेज की ट्यूशन फीस, हॉस्टल खर्च, किताबें या अपने किसी भी शैक्षणिक जरूरत के लिए कर सकती हैं.

Also Check: Kotak Kanya Scholarship 2026-27: Apply Online ₹1.5 लाख प्रति वर्ष तक, Selection Process, Age Limit & Last date

Also Check: Sakal India Foundation Career Development Scholarship 2026: सभी छात्रों को ₹10000 की स्कॉलरशिप Online Apply, Eligibility & Full Details Here

Eligibility Criteria of Eligibility Criteria Scholarship

इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए फाउंडेशन द्वारा बेहद सरल लेकिन अनिवार्य शर्तें रखी गई हैं:

  • केवल छात्राओं के लिए: यह छात्रवृत्ति विशेष रूप से सिर्फ लड़कियों / महिला अभ्यर्थियों (Girl Students) के लिए ही उपलब्ध है.
  • सरकारी स्कूलिंग (सबसे महत्वपूर्ण शर्त): आवेदिका ने अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई अनिवार्य रूप से एक नियमित छात्र (Regular Student) के रूप में सरकारी स्कूल या सरकारी कॉलेज से पूरी की हो. प्राइवेट, ओपन स्कूल या डिस्टेंस लर्निंग वाले इसके पात्र नहीं हैं.
  • वर्तमान कोर्स: छात्रा ने सत्र 2026-27 में भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी कॉलेज/यूनिवर्सिटी में किसी भी प्रथम वर्ष के रेगुलर स्नातक (UG) या डिप्लोमा कोर्स (अवधि 2 से 5 वर्ष) में प्रवेश लिया हो.
  • क्षेत्रीय विस्तार (Eligible States): यह योजना वर्तमान में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड सहित देश के 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है. शैक्षणिक सत्र 2026 से इसमें आंध्र प्रदेश (AP) और दिल्ली (NCT) को भी शामिल कर लिया गया है.
  • अपवाद: अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के छात्र या विप्रो (जैसे संतूर स्कॉलरशिप) का लाभ ले रहे छात्र इसके लिए पात्र नहीं हैं.

Required Documents of Azim Premji Scholarship 2026-27

ऑनलाइन आवेदन या रिन्यूअल फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज 30 KB से 500 KB के बीच (JPEG/PNG/PDF फॉर्मेट) होने चाहिए:

  • छात्रा का नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट
  • वर्तमान शैक्षणिक वर्ष (2026-27) की कॉलेज फीस रसीद या बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की साफ कॉपी या कैंसिल्ड चेक

Also Check: Aditya Birla Capital Scholarship 2026: छात्राओं को ₹60,000 तक स्कॉलरशिप, 30 अक्टूबर तक आवेदन – Apply Online

Azim Premji Scholarship 2026: Login और आवेदन कैसे करें?

यदि आप नए आवेदन (राउंड 2) के लिए पात्र हैं, तो 10 जनवरी 2027 से पोर्टल खुलने पर नीचे दिए गए स्टेप्स से ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं:

  1. Step 1: सबसे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के आधिकारिक पोर्टल azimpremjifoundation.org/applications पर जाएं.
  2. Step 2: होमपेज पर नए आवेदकों के लिए ‘New Registrations – 2026 Cohort’ लिंक पर क्लिक करें.
  3. Step 3: अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर ओटीपी (OTP) के माध्यम से पंजीकरण पूरा करें.
  4. Step 4: इसके बाद आपको ‘Login (Already Registered Applicants)’ बटन पर क्लिक करके अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करना होगा.
  5. Step 5: आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा. यहाँ अपनी व्यक्तिगत, स्कूलिंग और वर्तमान कॉलेज की जानकारी सही-सही भरें.
  6. Step 6: ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्पष्ट रूप से स्कैन करके अपलोड करें और अंत में फॉर्म को सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल लें.

रिन्यूअल (Renewal) के लिए निर्देश: यदि आप 2024 या 2025 बैच की पुरानी लाभार्थी हैं, तो आपको 30 अक्टूबर 2026 से पहले लॉगिन करके सिर्फ अपने चालू वर्ष (2026-27) की फीस रसीद या बोनाफाइड सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा ताकि आपकी आगे की किस्त जारी हो सके.

How to Check Azim Premji Scholarship Status 2026?

फाउंडेशन द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की पुष्टि और राशि वितरण (Disbursal) की प्रक्रिया लगातार जारी रहती है. अपना पेमेंट और आवेदन स्टेटस चेक करने के लिए:

  1. आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org के एप्लीकेशन पेज पर जाएं.
  2. अपने पंजीकृत यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से Login करें.
  3. आपके डैशबोर्ड पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति (जैसे- Approved, Under Process, या Disbursed) खुलकर आ जाएगी.

Azim Premji Scholarship – Important Links

Official Website (योजना की जानकारी)azimpremjifoundation.org, Azim Premji Scholarship
Apply Online (नया रजिस्ट्रेशन, Round 2 में)New Registration – 2026 Cohort
Login / Status CheckScholarship Portal Login
आवेदन व पात्रता का पेजApplications
RenewalScholarship Renewal
दस्तावेज़ गाइडलाइन (हिंदी)Hindi PDF
सपोर्टWhatsApp: 9019960536 (सोम-शुक्र, सुबह 9 से शाम 5)
WhatsApp Group Join Us
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “Azim Premji Scholarship 2026: छात्रों को ₹30,000 सालाना स्कॉलरशिप, पात्रता, Last Date और Status Check, यहाँ से देखें पूरी जानकारी”

Leave a Comment