WhatsApp Icon

Latest Updates पाने के लिए Join करें

हमारे नए आर्टिकल्स और महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त करने के लिए आप हमारे आधिकारिक ग्रुप या चैनल से जुड़ सकते हैं।

PM Kisan Face KYC शुरू हुई घर बैठे मोबाइल से करें फेस केवाईसी वरना अटक जाएगी 24वीं किस्त

PM Kisan Face KYC: केंद्र सरकार द्वारा आगामी 24वीं किस्त जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है, लेकिन इसके साथ ही लाभार्थियों के लिए e-KYC (ई-केवाईसी) करवाना पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके बैंक खातों में आने वाली ₹2,000 की अगली किस्त रोक दी जाएगी।

किसान बिना किसी फिंगरप्रिंट या ओटीपी (OTP) के झंझट के घर बैठे अपने मोबाइल कैमरे से चेहरा स्कैन करके (Face Authentication) अपनी ई-केवाईसी को मात्र 2 मिनट में पूरा कर सकता है।

PM Kisan Face KYC

इस विस्तृत और लेख के माध्यम से हम आपको PM Kisan Face KYC Online से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे आवश्यक मोबाइल ऐप्स, जरूरी पात्रता शर्तें और स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन फेस केवाईसी करने की पूरी विधि सरल भाषा में प्रदान कर रहे हैं।

Scheme NamePM Kisan Samman Nidhi Yojana
Article TopicPM Kisan Face KYC
KYC ProcessFace Authentication
Required AppPM-KISAN Mobile App
Supporting AppAadhaar Face RD
Required DetailsAadhaar Number and PM-KISAN Registered Mobile Number
ProcessOnline
Official Websitepmkisan.gov.in

PM Kisan Face KYC क्या है

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत लाभ प्राप्त कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अलर्ट सामने आया है। कृषि मंत्रालय ने किसानों की सुविधा के लिए एक बेहतरीन तकनीकी बदलाव करते हुए PM Kisan Face Auth e-KYC Feature को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है।

यदि आप भी एक पंजीकृत किसान हैं और चाहते हैं कि आपकी 24वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाए, तो आपको बिना किसी देरी के अपने स्मार्टफोन से PM Kisan Face KYC Online प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए।

पहले के समय में किसानों को ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSC Center) पर जाना पड़ता था, जहाँ उन्हें बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट न मिलने जैसी कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। विशेषकर वृद्ध और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले किसानों के लिए यह प्रक्रिया काफी असुविधाजनक थी।

पीएम किसान फेस केवाईसी के मुख्य फायदे

मोबाईल से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी करने के कई बेहतरीन फायदे हैं:

  • किसानों को किसी भी कंप्यूटर दुकान या जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाने और कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है।
  • बढ़ती उम्र के कारण जिन बुजुर्ग किसानों के उंगलियों के निशान (Biometric Fingerprints) मैच नहीं होते थे, वे अब चेहरे से वेरिफिकेशन कर सकते हैं।
  • यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है, जबकि सीएससी पर किसानों को ₹30 से ₹50 तक का शुल्क देना पड़ता था।
  • सरकार के आधिकारिक ऐप्स के माध्यम से डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और सेकंडों में आधार डेटाबेस से वेरीफाई हो जाता है।

पीएम किसान Face KYC करने के लिए जरूरी चीजें

अपने मोबाइल से चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरी करने के लिए आपके पास निम्नलिखित चीजें होनी चाहिए:

  1. एक सक्रिय एंड्रॉइड स्मार्टफोन जिसमें फ्रंट कैमरा काम करता हो।
  2. अच्छा इंटरनेट कनेक्शन |
  3. किसान का PM-Kisan Registration Number या आधार नंबर।
  4. गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए दो आधिकारिक ऐप्स:
  5. PM-Kisan Mobile App (कृषि मंत्रालय का आधिकारिक ऐप)
  6. Aadhaar FaceRD App (UIDAI का आधिकारिक फेस आरडी ऐप)

घर बैठे मोबाइल से PM Kisan Face KYC कैसे करें?

किसान भाई नीचे दिए गए आसान डिजिटल चरणों का पालन करके अपने मोबाइल से फेस ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं:

1. सबसे पहले अपने मोबाइल के Google Play Store पर जाएं और “PM-Kisan” ऐप तथा “Aadhaar FaceRD” ऐप को सर्च करके डाउनलोड व इंस्टॉल करें।

2. पीएम किसान ऐप खोलें PM-Kisan Mobile App को ओपन करें और आवश्यक अनुमतियां (Permissions) प्रदान करें।

3. ऐप के होमपेज पर “Login as Beneficiary” के विकल्प को चुनें। अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।

4. आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे भरकर ऐप में सफलतापूर्वक लॉगिन करें।

5. लॉगिन होते ही आपका किसान प्रोफाइल डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहाँ आपको आपके स्टेटस की पूरी जानकारी (जैसे e-KYC स्टेटस) दिखाई देगी।

6. स्क्रीन पर दिए गए “e-KYC (Face Authentication)” वाले विकल्प पर क्लिक करें।

7. अब आपका फ्रंट कैमरा सक्रिय हो जाएगा। ऐप द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार सीधे कैमरे की तरफ देखें और अपनी आँखें एक-दो बार झपकाएं (Blink Eyes)। ध्यान रखें कि आपके चेहरे पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए।

8. जैसे ही कैमरा आपका चेहरा पहचान लेगा, स्क्रीन पर “e-KYC Completed Successfully” का मैसेज प्रदर्शित हो जाएगा।

PM Kisan Face KYC उन किसानों के लिए उपयोगी सुविधा है, जो घर बैठे अपने मोबाइल से e-KYC पूरी करना चाहते हैं। इसके लिए PM-KISAN मोबाइल ऐप और Aadhaar Face RD ऐप की मदद ली जा सकती है।

Important Links

Pm kisan official App
Aadhaar Face RD
कृषि पाइप लाइन योजना 90% तक छूट 🔥
e-KYC Information
PM Kisan Official Website

PM Kisan Face KYC से जुड़े जरूरी सवाल (FAQs)

फेस केवाईसी करने के लिए कौन-कौन से ऐप्स डाउनलोड करने होंगे?

मोबाइल से फेस केवाईसी करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से दो आधिकारिक ऐप्स डाउनलोड करने होंगे:
PM-Kisan Mobile App (कृषि मंत्रालय का ऐप)
Aadhaar FaceRD (Early Access) App (UIDAI का चेहरा प्रमाणीकरण ऐप)

चेहरा स्कैन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

फेस ऑथेंटिकेशन के दौरान निम्नलिखित बातें सुनिश्चित करें:

1. आपके चेहरे पर पर्याप्त रोशनी (Proper Light) होनी चाहिए।
2. मोबाइल का फ्रंट कैमरा साफ हो और चेहरा सीधे कैमरे के सामने हो।
3. बैकग्राउंड (Plaint Wall) साफ होना चाहिए।
4. स्कैनिंग के दौरान अपनी आँखें एक-दो बार झपकाएं (Blink Eyes) ताकि ऐप को लाइव चेहरे की पुष्टि हो सके।

अगर फेस केवाईसी करने के बाद भी स्टेटस में “No” दिख रहा है तो क्या करें?

मोबाइल से सफल फेस केवाईसी सबमिट होने के बाद डेटाबेस अपडेट होने में 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है। अगर इसके बाद भी स्टेटस अपडेट नहीं होता है, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC Center) पर जाकर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) के जरिए ई-केवाईसी दोबारा करवा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Us
Telegram Group Join Now

Leave a Comment