IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 1450 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, Without Exam Selection

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026: अगर आप बिना किसी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के भारतीय तेल निगम (Indian Oil Corporation Limited) जैसे प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आ चुका है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लिए अप्रेंटिस भर्ती 2026 का आधिकारिक विज्ञापन (Advt. No. PR/P/Apprentice/60(2026-27)) जारी कर दिया है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से ट्रेड अप्रेंटिस (Trade Apprentice) और तकनीशियन अप्रेंटिस (Technician Apprentice) के कुल 1450 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे उनकी शैक्षणिक योग्यता के अंकों (Merit List) के आधार पर किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 14 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment

इस लेख में हम आपको IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें, विस्तार से बता रहे हैं।

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 Overview

OrganizationIndian oil Corporation Limited (IOCL)
Name of the refineryPanipat Refinery and Petrochemical Complex
Advertisement NumberPR/P/Apprentice/60(2026-27)
Total number of posts1,450 Post
Post NameTrade, Technician, and Graduate Apprentices
application system(Online)
Selection ProcessBased on the merit list (No Exam)
Job locationPanipat, Haryana
Official Websiteiocl.com

Important Dates of IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026

IOCL पानीपत अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए शेड्यूल नीचे दिया गया है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 14 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  • शॉर्टलिस्ट जारी होने की संभावित तिथि: 20 अगस्त 2026
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): 27 अगस्त से 3 सितंबर 2026 (संभावित)

Educational Qualification of IOCL Apprentice Recruitment

अलग-अलग पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं:

  1. ट्रेड अप्रेंटिस (डाटा एंट्री ऑपरेटर/सेक्रेटेरियल असिस्टेंट/अकाउंटेंट): उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना या BA, B.Sc, B.Com डिग्री धारक होना अनिवार्य है।
  2. ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर/अटेंडेंट ऑपरेटर): उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में 10वीं के साथ-साथ ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  3. तकनीशियन अप्रेंटिस (Technician Apprentice): केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 साल का रेगुलर डिप्लोमा होना आवश्यक है।

Age Limit and Application Fee

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की इस अप्रेंटिस वेकेंसी में अप्लाई करने के लिए आयु सीमा नीचे दिया गया है उसे पढ़ लें.

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (31 जुलाई 2026 तक)
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष (31 जुलाई 2026 तक)
  • आयु में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार, OBC (NCL) वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष तथा SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • आवेदन शुल्क (Application Fee): इस भर्ती के लिए सभी श्रेणियों (General, OBC, EWS, SC, ST) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

Selection Process of IOCL Apprentice Vacancy 2026

जैसा कि हमने आपको बताया, इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपको किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का सामना नहीं करना पड़ेगा। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से इन चरणों पर आधारित होगी:

  • मेरिट लिस्ट: उम्मीदवारों द्वारा उनके निर्धारित क्वालिफाइंग एग्जाम (जैसे ITI, डिप्लोमा, या ग्रेजुएशन) में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन (DV): मेरिट में आने वाले शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल परीक्षण (Medical Exam): अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों का शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है।

How to Apply Online of IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026

IOCL Panipat Refinery Apprentice भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया थोड़ी अलग है, क्योंकि इसमें आपको दो चरणों में अप्लाई करना होगा:

  • चरण 1 (पोर्टल रजिस्ट्रेशन): सबसे पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता के अनुसार NAPS Portal (ट्रेड अप्रेंटिस के लिए) या NATS Portal (तकनीशियन/ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए) पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक अनूठा रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।
  • चरण 2 (IOCL फॉर्म भरना): पोर्टल पंजीकरण के बाद, आपको इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com) के करियर सेक्शन में जाना होगा। वहां उपलब्ध Microsoft Forms के आधिकारिक लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जानकारियां और अपना पोर्टल रजिस्ट्रेशन नंबर सही-सही भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी अपने डॉक्यूमेंट बताए गए साइज के अनुसार अपलोड करने होंगे.
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद सबमिट कर दें .
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के आधार पर अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन शुल्क भुगतान करने के पश्चात आवेदन फाइनल सबमिट करके प्रिंट डाउनलोड करें.

उपरोक्त ऊपर बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करते हुए आप सभी अभ्यर्थी अपना आवेदन फॉर्म IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 मैं कर पाएंगे.

Important Links

Official Notification LinkCheck Pdf
Apply Online Link (Apprenticeship Portals)Apply Here
Join Our Telegram LinkClick Here
Join Whatsapp Click Here

Leave a Comment